UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने बुधवार को बाइक चोर गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बाइकों को बरामद किया तो उनके भी होश उड़ गए, क्योंकि ये सभी हाईस्पीड और महंगी बाइकें थीं। पुलिस के मुताबिक इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को अब गैंग के सरगना समेत दो की तलाश है।
सेक्टर-25 की मार्केट से पकड़े दोनों
नोएडा पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गाजियाबाद के अंसल टाउन टावर, जनता फ्लैट निवासी अनुराग (18) और विकास (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विकास मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में रह रहा है। दोनों शातिर चोरों को सेक्टर-25 मार्केट से पकड़ा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ महंगी हाईस्पीड बाइकें बरामद की हैं।
BMW बाइक भी चोरी की
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों शातिरों के पास से एक बीएमडब्ल्यू और दो केटीएम बाइकें भी बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। इनमें से एक बाइक हाल ही में सेक्टर-20 के ई-ब्लाक से चोरी की गई थी। इन तीनों बाइकों के अलावा पल्सर समेत कुल 8 बाइकें मौके पर मिली हैं। पुलिस ने बताया कि विकास और अनुराग गैंग के सदस्य हैं, जबकि सरगना कोई और है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मास्टर चाबी और कई औजार बरामद किए हैं।
सरगना के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि वह राहुल उर्फ मोनू के लिए काम करते थे। राहुल के खिलाफ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह चोरी के मामलों में करीब 5 साल तक जेल में भी बंद रहा है। फिलहाल फरार है। उसके अलावा एक चौथा शख्स भी सामने आया है। इसका नाम सलमान बताया जा रहा है। इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 hr agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
7 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
11 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
12 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
14 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines