Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में देर रात पार्टी करके घर लौट रहे चार युवकों ने अपनी कार से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शे में बैठी सवारियां पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से तीन को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है।
अभी पढ़ें – देवर के प्यार में पागल महिला ने सोते हुए पति के साथ कर दिया ये खौफनाक काम, सदमे में परिवार
सेक्टर-44 में एमिटी के सामने हुआ हादसा
घटना नोएडा के सेक्टर-44 की है। यहां एमिटी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। रिक्शे में बैठी छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस उपायुक्त (नोएडा) हरीश चंदर ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन की हालत गंभीर, तीन को घर भेजा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह घायलों में से तीन की पहचान गौरव, पंकज नेगी, विशाल के रूप में हुई है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पंकज कुमार, सुभाष और मेघा चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर घायलों के परिचित भी अस्पताल पहुंच गए।
कार सवारों को मेडिकल के लिए भेजा
कार सवार युवकों की पहचान शिवम सैनी (21), अनीश (20), अभिषेक और रोहित के रूप में हुई है। शिवम सैनी कार चला रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी कार सवारों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। वहीं कार को कब्जे में लेकर सभी के खिलाफ तेज गति से कार गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अभी पढ़ें – आजमगढ़ के अहरौला में दिल दहला देने वाला मामला; हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका महिला का शव
नोएडा में सड़क हादसों पर एक नजर
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 798 सड़क हादसों में 368 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 504 घायल हुए। 2020 में 740 हादसों में 380 लोगों की मौत हुई और 528 घायल हुए। पुलिस के अनुसार वाहनों की दुर्घटनाओं के लिए तेज गति सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। यह जिले के सबसे बड़े यातायात अपराधों में से एक है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines