UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में इन दिनों लोग दहशत में हैं। लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां एक तेंदुए (Leopard) को देखा है। इसको लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी सोसायटी (Greater Noida West society) में अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय पुलिस पुलिस वन विभाग की टीमों तेंदुए की खोज में लग गई हैं।
अजनारा ली गार्डन सोसायटी ने जारी किया अलर्ट
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग ने मंगलवार सुबह अलर्ट जारी किया है। सोसायटी के जारी संदेश में बताया गया है कि अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के पास एक तेंदुआ देखा गया था। सभी लोग अनावश्यक अपने घरों से न निकलें। सभी लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है।
और पढ़िए – अनोखा पशु प्रेम; जो भी मेरे ‘मोमो’ का पता लगाएगा, उसे 10 हजार का नगद इनाम, जानें पूरा मामला
बिसरख कोतवाली पुलिस ने निकली तेंदुए की खोज में
हाउसिंग सोसाइटी प्रशासन ने यहां रहने वाले लोगों को तेंदुए से सावधान और एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है। सोसायटी से मिली जानकारी के अनुसार लोगों और रख-रखाव विभाग ने बिसरख कोतवाली पुलिस को इस मामले की सूचना दी है। बताया गया है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सोसायटी के पास एक तेंदुआ देखा था। सोसायटी में रहने वाले लोग भी तेंदुए की जांच कर रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा ये
प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक की गई खोजों में कुछ भी नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह एक महज अफवाह प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक तेंदुआ देखा गया है। हमारी टीमें घटनास्थल पर पहुंची थीं और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तेंदुआ देखे जाने का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।
और पढ़िए – कैमूर में 44 करोड़ की लागत से बनेगी बोरा फैक्ट्री, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी
इन जिलों में भी तेंदुए की दहशत
बता दें कि इसी माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखीमपुर खीरी में भी आदमखोर तेंदुआ देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। कई हफ्तों की मेहनत के बाद उसे पकड़ा गया था। वहीं बलरामपुर जिले में भी खेत पर गई 11 साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
5 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines