Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जिसमें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का काम भी शामिल है। कुछ दिन पहले इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के संचालन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। अब एयरपोर्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने फ्लाइट्स शुरू होने की संभावित तारीख के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि इसी साल मई में नोएडा एयरपोर्ट का । जानिए किस तारीख तक फ्लाइट शुरू होगी और कमर्शियल फ्लाइट्स कब से शुरू होंगी?
मई से शुरू होंगी फ्लाइट्स
नोएडा एयरपोर्ट पर 17 अप्रैल से फ्लाइट्स शुरू होनी थी, लेकिन इसके उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस देरी का कारण बताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से इसके लिए लाइसेंस चाहिए। यह लाइसेंस 30 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। फाइनल इंस्पेक्शन के बाद 15 मई तक एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना है। जिसके बाद घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। वहीं, कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने में कुछ और समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ RWA ने खोला मोर्चा, समस्या का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन
कमर्शियल फ्लाइट्स में देरी क्यों?
मई में एयरपोर्ट उद्घाटन हो जाएगा, लेकिन कमर्शियल फ्लाइट्स में अभी देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ानों की शुरुआत टर्मिनल के अंदर का हिस्सा बनने पर डिपेंड करता है। इसके बाद ही कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए कोई तारीख तय की जा सकती है। इसके अलावा, मई में उद्घाटन के लिए अभी अंतिम तारीख पर फैसला किया जाएगा, जिसका जल्द ही ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।
जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 1,334 हेक्टेयर में फैला है। ग्रेटर नोएडा से इसकी दूरी करीब 35 किमी है। एयरपोर्ट के विकास से आगरा, मथुरा, गौतम बुद्ध नगर समेत कई शहरों को दुनिया के विमानन नेटवर्क से जोड़ना है।
ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के कारोबारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में करेंगे निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines