Noida News: दिल्ली के सुल्तानपुरी केस (Delhi Sultanpuri Case) के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। अब नोएडा (Noida) में भी ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर आई है। नोएडा के सेक्टर-14ए फ्लाई ओवर के पास एक कार ने फूड डिलिवरी बॉय कौशल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार उसे 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई।
बताया गया है कि हादसे में कौशल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कार चालक उसके शव को छोड़कर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला कौशल नोएडा में सलारपुर में रहता था।
कैब ड्राइवर की तलाश में लगी पुलिस
कौशल के भाई अमित कुमार ने थाना फेज-1 में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार 1 जनवरी की रात अमित ने अपने भाई को फोन किया था, लेकिन फोन कौशल की जगह एक ओला कैब ड्राइवर ने उठाया था। उसने फोन पर हादसे के बारे में जानकारी दी। पुलिस अब उस कैब ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था
अमित ने बताया कि उसके भाई कौशल की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पिछले महीने ही उसे स्विगी कंपनी में फूड डिलीवरी का काम मिला था। कौशल के भाई ने बताया कि वह कैब ड्राइवर की सूचना पर घटनास्थल पहुंचा। जहां पर उसके भाई का शव पड़ा हुआ था। पुलिस भी मौके पर मौजुद थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद इटावा में अंतिम संस्कार हुआ।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दो स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को संदिग्ध मिला है, लिहाजा उन फुटेज को कब्जे में लिया गया है।
नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कैब ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। इसके लिए 3 टीमें बनाई गई है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines