होटल में पंखे से लटका मिला प्रेमी का शव, लाश के बगल में रातभर सोती रही प्रेमिका

Noida News: नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में ठहरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा था। इस मामले में पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर रही है।

Noida Software Engineer Suicide
विज्ञापन

Noida News (जुनेद अख्तर): नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में एक घटना घटी, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव पंखे से लटका मिला है। कहा जा रहा है कि यह शख्स अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा था, इस दौरान दोनों ने खाना खाया। रिपोर्ट के मुताबिक, यहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उमेश एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। पुलिस को उमेश की लाश कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

आईटी कंपनी में था इंजीनियर

पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय उमेश पुत्र पंकज एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जो मूलरूप से हाथरस निवासी था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात उमेश अपनी प्रेमिका के साथ सेक्टर 27 स्थित वेमसन होटल में रुका था। वहां दोनों ने खाना खाया। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ही उमेश ने होटल के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में उमेश

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों अपनी मर्जी से गुरुवार रात होटल में आकर रुके थे। बताया जा रहा है कि प्रेमिका रातभर सोती रही। जब वह सुबह जगी, तो प्रेमी का शव पंखे से लटका हुआ देखा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ