Young Man Beaten To Death With Sticks: उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने की खबर सामने आई है। महाराजगंज में बाइक की साइकिल में टक्कर लग जाने की वजह से तीन युवकों ने बाइक सवार की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक की हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोग युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। युवक के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद से गांव में तनाव की स्थिती बनी हुई है। मौके की स्थिती को देखते हुए। गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई।
लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा
मामला महाराजगंज के बल्लो गांव का है। सोमवार सुबह मृतक युवक सलमान(28) साल अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। तभी रास्तें में सामने से आ रही साइकिल से सलमान की बाइक टक्करा जाती है। टक्कर से साइकिल सवार उग्र हो जाता है। और बाइक सवार से मारपीट करने लगता है। इतना ही नहीं साइकिल सवार ने गांव से अपने दोनों बेटों को बुला लिया। इस दौरान सलमान ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। लेकिन तीनों ने मिलकर बाइक सवार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। युवक की हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़े: ‘पाताल’ में पहुंचने की पूरी तैयारी, 2 मशीनों से ऑपरेशन जारी! 15 दिन का इंतजार, 41 जिंदगियों की आस!
मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवक के परिजन ने पुलिस से न्याय की मांग की। पुलिस मामलें की गहनता से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
9 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
9 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines