ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डॉग से सहमे लोग, सड़क पर उतरकर निकाला गुस्सा

Greater Noida West: सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने रविवार को डॉग अटैक को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने हाथों में स्टॉप डॉग अटैक के पोस्टर और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की।

Dog attack Greater Noida News

सोसायटी के लोग डॉग अटैक को लेकर प्रदर्शन करते हुए

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोग कुत्तों के हमले से डरे और सहमे हुए हैं। रविवार को सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने इस मामले को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने हाथों में स्टॉप डॉग अटैक के पोस्टर और बैनर लिए।

हमले से महिला हुई गंभीर रूप से घायल

सोसायटी के लोगों ने बताया कि कुत्तों के हमले किए जाने के मामले बढ़ गए हैं। सोसायटी के अंदर लोगों में डर का माहौल है। हाल ही एक महिला सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने महिला पर हमला किया था। महिला खुद को बचाने के प्रयास में पोडियम से 10 फीट नीचे गिर गई थी। इस हादसे में उसे फ्रैक्चर हुआ। इससे पहले भी पालतू और आवारा कुत्तों द्वारा कई लोगों को निशाना बनाया गया है। लोगों ने बताया कि कुत्तों के डर से उन सभी ने बाहर घूमना भी बंद कर दिया है। अगर बाहर जाना भी होता है तो बड़ी सावधानी से बाहर निकलते हैं।

विज्ञापन

कुत्ते लगातार बना रहे निशाना

लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को कुत्ते लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कुत्ता पालने वालों से नियमों का पालन करने की अपील की है। लोगों ने बताया कि अथॉरिटी ही इस मसले का हल निकाल सकती है। उन्होंने अथॉरिटी के अधिकारियों से इस अहम मामले में ध्यान देने की गुहार लगाई है।

डॉग लवर्स पर हो कार्रवाई

सोसायटी के लोगों ने बताया कि डॉग लवर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि डॉग लवर्स सोसाइटी में कहीं भी कुत्तों को खाना खिला देते हैं। जबकि सोसाइटी में कुत्तों के लिए अलग से जगह निर्धारित है। इस कारण कुत्ते पूरी सोसाइटी में घूमते हैं और लोगों पर हमला करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ