यूपी की संभल पुलिस एक बार फिर चर्चा में हैं। संभल के एएसपी श्रीशचंद्र का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि जिसने देश को लूटा, उसके नाम पर मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने नेजा मेले की ढाल गाड़ने के लिए रैली निकाली, तो वह राष्ट्रद्रोही कहलाएगा। अगर मेला लगाना है तो मजिस्ट्रेट से बात करो। वे सोमवार को सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले को लेकर मेला कमेटी के साथ बैठक कर रहे थे। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं एएसपी श्रीशचंद्र?
जानें कौन हैं एएसपी श्रीशचंद्र?
श्रीशचंद्र यूपी पुलिस के पीपीएस अधिकारी हैं और हाल में संभल के बहजोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद तैनात हैं। 14 जुलाई 1977 को जन्में श्रीशचंद्र मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता का सुखराम सोनकर है। 2004 से अब तक यूपी के कई जिलों में सेवा दे चुके हैं। 23 अगस्त 2022 को उनकी तैनाती संभल में हुई थी। वे तब से यहीं तैनात हैं। एएसपी श्रीशचंद्र ने हिंदी से एमफिल और पीएचडी की है। 2022 में संभल में तैनात होने से पहले वे पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के पीआरओ भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः संभल में नहीं लगेगा मसूद गाजी की याद में नेजा मेला, पुलिस ने बताई अनुमति न देने की वजह
किसके नाम पर मेले का आयोजन?
एएसपी श्रीशचंद्र प्रयागराज में एएसपी के पद पर तैनात रहे हैं। हाल ही उनके होली खेलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। संभल में मेला कमेटी के साथ हुई मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीटिंग के दौरान एएसपी ने पूछा आप किसके नाम पर मेले का आयोजन करते हैं?
सीओ संभल बटोर चुके चर्चा
एएसपी ने आगे कहा कि जिसने सोमनाथ मंदिर का लूटा, उस लुटेरे की याद में मेला नहीं लगेगा। याद रहे अगर ढाल गाड़ा गया तो आप देशद्रोही कहलाएंगे। लुटेरे की याद में मेला कैसे लगा सकते हैं? फिर भी अगर आपको लगता है तो बड़े अफसरों को एप्लिकेशन दीजिए। बता दें कि इससे पहले होली पर अपने बयान को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने होली पर सद्भावना कमिटी की मीटिंग के दौरान कहा था कि होली एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार। ऐसे में अगर किसी को रंगों से परहेज है तो वह घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें।
ये भी पढ़ेंः ‘कब्र या मजार को तोड़ना गलत’; औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर मायावती ने लिखा ट्वीट
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines