Sambhal CO Anuj Chaudhary news: संभल के सीओ अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। होली से पहले सद्भावना कमिटी की मीटिंग के बाद उनका बयान वायरल हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी मुस्लिम को होली के रंगों से दिक्कत है तो वह घर से बाहर नहीं निकले। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हनुमान जी की सेवा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
बता दें कि एक दिन पहले संभल सीओ ने होली से पहले आयोजित हुई सद्भावना कमिटी की मीटिंग में कहा कि साल में 52 शुक्रवार होते हैं, होली सिर्फ एक बार आती है। अगर किसी मुस्लिम को लगता है कि होली के रंगों से खेलना उसके धर्म को प्रभावित करता है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का बेसब्री इंतजार करते हैं ठीक उसी प्रकार हिंदू भी होली का इंतजार करते हैं।
रामगोपाल यादव ने साधा था निशाना
सीओ के बयान के विपक्ष ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जब भी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे। सपा सांसद ने फिरोजाबाद के कार्यक्रम में कहा कि सीओ ने ही संभल में दंगा कराया था। जब कभी भी व्यवस्था बदलेगी तो लोग जेल में होंगे। ऐसे अधिकारी जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समाज के सदभाव और शांति के लिए ऐसे अधिकारी खतरा है।
ये भी पढ़ेंः ‘होली एक बार आती है, नमाज 52 बार…’ मुस्लिमों को संभल के पुलिसवाले ने दी बड़ी सलाह
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines