ग्रेटर नोएडा वालों के लिए खुशखबरी! पेरिफेरल सड़क निर्माण शुरू, जानें कितने गांव के लोगों को फायदा?

नोएडा में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जिसके लिए कई रोड प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में भी 5 किलोमीटर वाली पेरिफेरल सड़क का काम शुरू हो गया है।

Greater Noida peripheral road

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए पेरिफेरल रोड को मंजूरी दी गई। 5 किलोमीटर लंबे इस रोड का काम अब शुरू हो चुका है। इस रोड के बनने से कनेक्टिविटी बढ़ने के अलावा बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस परियोजना को अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जानिए इस रोड के शुरू होने से कौन से गांव के लोगों को सीधा फायदा होगा?

विज्ञापन

5 किलोमीटर की सड़क

ग्रेटर नोएडा के आयोटा सेक्टर के चारों तरफ 5 किलोमीटर पेरिफेरल सड़क बनाई जा रही है। इसमें लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोड की चौड़ाई 60 और 43 मीटर रहेगी। परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य डेढ़ साल का रखा गया है, यानी अगले साल तक इस पर सफर किया जा सकेगा। यह पेरिफेरल सड़क मकोड़ा अंडरपास से शुरू होगी, जिसकी चौड़ाई को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसमें 1470 मीटर लंबी सड़क 43 मीटर की होगी और 3490 मीटर लंबी सड़क 60 मीटर तक चौड़ी रहेगी।

विज्ञापन

कितने गांव को फायदा?

इस परियोजना के शुरू होने से कई गांव वालों को सीधा फायदा होगा। इसमें पाली, मकोड़ा, तिलपता और थापखेड़ा का नाम शामिल है। इस क्षेत्र के लोगों का सफर आसान हो जाएगा। जो गाड़ियां माल ढोने के लिए चलाई जाती हैं, वह भी बिना जाम के आसान सफर कर पाएंगे। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने थोक व्यापार को सुविधाजनक बनाने और इंटरनेशनल कंटेनर डिपो के पास एक क्षेत्रीय संस्थान बनाने के लिए भी 125 हेक्टेयर जमीन का आवंटन किया है।

विज्ञापन

प्राधिकरण पेरिफेरल रोड का काम पूरा करने के बाद दादरी को जीटी रोड से जोड़ने का काम किया जाएगा। इन सभी प्रोजेक्ट के बनने से क्षेत्र में लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। जिससे ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच यात्रा सुगम और आसान हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ