होली की धूम! लखनऊ में बनी 'महाकुंभ गुजिया', 25 इंच... 6 किलो वजन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मिठाई की दुकान में भारत की सबसे बड़ी गुजिया बनाई गई है। इस गुजिया का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जानिए इस गुजिया में और क्या खास है, जो इसे बाकियों से अलग बनाती है?

Uttar Pradesh New Mahakumbh Gujiya

Mahakumbh Gujiya on Holi: देशभर में होली के त्योहार की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस दौरान बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बाजार काफी चर्चा में है, क्योंकि यहां पर भारत की सबसे बड़ी गुजिया बनाई गई है। इस महाकुंभ गुजिया का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस गुजिया में क्या खास है और इसका नाम महाकुंभ क्यों रखा गया? इसका मिठाई की दुकान के मार्केटिंग हेड की जबानी पूरी कहानी समझिए।

विज्ञापन

6 किलो की गुजिया

होली के अवसर पर लखनऊ में मिठाई की दुकान पर भारत की सबसे बड़ी गुजिया बनाई गई है। यह गुजिया 25 इंच, वजन 6 किलोग्राम की है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के कार्यकारी प्रमिल द्विवेदी ने इस पर कहा कि ‘जब मालिक ने दावा किया कि यह गुजिया सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है, तो हमने इसकी खोज की। जिसमें पाया कि ऐसी गुजिया पहले कभी नहीं बनाई गई थी।’

विज्ञापन

विज्ञापन

गुजिया में क्या खास?

मिठाई की दुकान के मार्केटिंग हेड क्षितिज गुप्ता ने इस गुजिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल हमारे यहां महाकुंभ था, जिसका बहुत महत्व है। हम ऐसी चीजें लोगों को समर्पित करने की कोशिश करते हैं, जो लोगों के करीब हों। इसलिए, हमने यह ‘महाकुंभ’ गुजिया तैयार की है। इस गुजिया पर यमुना घाट, गंगा घाट और संगम का नाम लिखा गया है। इसमें सभी तरीके की गुजिया लगाई गई हैं, जिससे यह संदेश दिया जा सके कि हर वर्ग के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

जिस तरह से महाकुंभ में हर वर्ग के लोग आते हैं, उसी को दिखाते हुए इस महाकुंभ गुजिया को तैयार किया गया है। इसके अलावा, इस गुजिया के जरिए हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को दिखाते हुए रमजान के लिहाज से भी कुछ चीजें ऐड की गई हैं। क्षितिज गुप्ता ने बताया कि रमजान को देखते हुए इसमें हमने सिवई भी ऐड की हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं: Guru Chandra Grah: चंद्र और गुरु ग्रह चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, होली पर बनाएंगे गजकेसरी राजयोग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ