हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फुटबॉल खिलाड़ियों की कैसे गई जान? चंदौली में रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव और बाइक

हमेशा कहा जाता है कि जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। हाल ही में इसका एक उदाहरण चंदौली से सामने आया है, जहां पर जल्दबाजी और लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली। यह दोनों युवक बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर दो दोस्त रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान युवकों के कान में हेडफोन लगा हुआ था। तभी एक ट्रेन आई, जिसके इंजन में युवकों की बाइक फंस गई। ट्रेन काफी दूर तक बाइक को घसीटती हुई ले गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शव बुरी तरह हुई छत-विक्षत पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

कान में हेडफोन की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय दोनों युवकों के कान में हेडफोन लगा था। वे ऐसे ही रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद गांव वालों ने उनको आवाज भी लगाई, लेकिन हेडफोन की वजह से वह आवाज नहीं सुन पाए। टक्कर के बाद ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई, जिसे ट्रेन काफी दूर तक घसीटती ले गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘भावना को ठेस पहुंचाना…’ बयान के बाद रामजी लाल सुमन के बदले सुर

विज्ञापन

फुटबॉल खिलाड़ी थे मृतक 

शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव निवासी मृतक प्रमोद (22) अलीनगर के दयालपुर में मामा के घर रहकर फुटबॉल की कोचिंग ले रहा था। वहीं, दूसरा दोस्त आकाश यादव (22) भी फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। घटनास्थल से कुछ ही दूर स्थित ग्राउंड में वे रोज फुटबॉल खेलने जाते थे, हादसे वाले दिन भी वह वहीं जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कान में हेडफोन लगा रखा था, जिसकी वजह से वह हमारा शोर सुन नहीं पाए। उनके साथ एक युवक और भी था, जो पहले ही रेलवे फाटक के पास बाइक से उतर गया था।

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

View Results


ये भी पढ़ें: मुस्कान और साहिल के एक राज का खुलासा, ड्राइवर ने सुनाई 14 दिन के हिमाचल ट्रिप की कहानी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola