मुस्कान और साहिल के एक राज का खुलासा, ड्राइवर ने सुनाई 14 दिन के हिमाचल ट्रिप की कहानी?

सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल दोनों हिमाचल गए थे। उनके साथ इस ट्रिप पर 14 दिन बिताने वाले ड्राइवर अजब सिंह ने पुलिस को इस ट्रिप की पूरी जानकारी दी। अजब सिंह ने ट्रिप के दौरान दोनों के व्यवहार के बारे में बताया और यह भी बताया कि दोनों ने 14 दिन क्या-क्या किया?

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी हिमाचल गए थे। इसके लिए उन्होंने 4 मार्च की सुबह 10 बजे के आसपास 54000 रुपये में 15 दिन के लिए स्विफ्ट डिजायर कैब बुक की थी और शाम को पिकअप के लिए कहा गया था। दिल्ली चुंगी से दोनों कैब में बैठे थे और 17 मार्च को वापस मेरठ आए थे। यह जानकारी 14 दिन उनके साथ बिताने वाले कैब ड्राइवर अजब सिंह ने दी। पुलिस ने उससे दोनों के हिमाचल टूर के बारे में पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान सिर्फ मां का फोन उठाती थी

अजब सिंह ने बताया कि वह मुस्कान के पड़ोस में रहने वाली एक टीचर को रोज लेने आता था। उसका मुस्कान के घर के सामने वाली दुकान पर भी आना-जाना था। उसने अकसर मुस्कान को उस देखा था। 4 मार्च की शाम को दोनों उसकी गाड़ी में डेयरी के बाहर से बैठे थे। पहले साहिल आया था और फिर 15 मिनट बाद मुस्कान आई थी। दोनों ने पहले शिमला की लोकेशन लगवाई। रास्ते में वे खाने-पीने के लिए रुके, लेकिन दोनों ने उससे कोई बात नहीं की। रास्ते में एक-2 बार मां का फोन आया, जिसे सुनने के लिए वह गाड़ी रुकवाकर बाहर निकली। एक बार वीडियो कॉल पर बात की। इसके अलावा न ही किसी को फोन किया और न किसी का फोन रिसीव किया। दोनों चैट पर लगे रहे, उससे सिर्फ एक-2 सवाल ही 14 दिन में दोनों ने पूछे।

विज्ञापन

एक दूसरे से भी बात नहीं करते थे

अजब सिंह ने बताया कि शिमला में वे 3 दिन रुके। मुस्कान ने ऑडियो मैसेज भेजकर एक केक मंगवाया था और होटल के रूम में रखने को कहा था। शिमला में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद दोनों मनाली गए थे। साहिल हर रोज 2 बोतल शराब पीता था। मुस्कान एक-दो पैग ही लेती थी। वापसी में उसने 3 पैग लिए थे। दोनों शिमला में एक गुरुद्वारे में भी गए थे। 14 दिन में दोनों मेरठ से शिमला, शिमला से मनाली और कसौल गए। कसौल में उन्होंने होली खेली थी, लेकिन पता नहीं था कि दोनों इतना घिनौना कांड करके आए हैं। दोनों गाड़ी में एक दूसरे से भी ज्यादा बात नहीं करते थे। 7 मार्च को कैब में तेल भरवाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ