Uttar Pradesh New Parking Policy: उत्तर प्रदेश में नई पार्किंग पॉलिसी लागू होने जा रही है। पॉलिसी लागू हाते ही लोगों को रात को भी सड़क किनारे पार्किंग करने पर पैसे देने होंगे। अभी तक लोग रात में कहीं भी गाड़ी या टू व्हीलर पार्क कर देते थे, लेकिन अब उन्हें घंटों, दिनों, सप्ताह और महीने की फीस भरनी पड़ेगी। प्रदेश के नगर विकास विभाग की प्लानिंग है कि बिना परमिट गाड़ी खड़ी करने वालों से 3 गुना शुल्क लिया जाएगा। एक रात के 100 रुपये, 7 दिन के लिए 300 रुपये, 30 दिन के 1000 रुपये, 12 महीने के लिए 10000 रुपये फीस देनी होगी। विभाग ने पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस आदेश पर आपत्तियां और सुझाव भी मांग लिए हैं।
यह भी पढ़ें:120KM स्पीड…ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग और 7 की मौत; हादसे से पहले का वीडियो वायरल
पार्किंग का ठेका टेंडर निकालकर दिया जाएगा
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि आपत्तियों और सुझावों पर विचार विमर्श करने के बाद पॉलिसी के ड्राफ्ट में बदलाव किए जाएंगे। फिर प्रपोजल को कैबिनेट मीटिंग में पेश करके लागू किया जाएगा। नई पार्किंग पॉलिसी इसलिए बनाई गई है, क्योंकि अब तक कई शहरों में पार्किंग सिस्टम नहीं होने से नगर निगम मनमाने तरीके से फीस वसूल रहा था। कई जगहों पर अवैध पार्किंग के मामले भी सामने आए थे। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्र में पार्किंग की सही व्यवस्था के लिए नगर विकास विभाग को एक नीति बनाने का निर्देश दिया।
वहीं नगर विकास विभाग का भी मानना है कि नई पार्किंग नीति से निकायों की आय में भारी इजाफा होगा। वहीं नई पार्किंग पॉलिसी के अनुसार, प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में पार्किंग ठेकों के लिए बड़ी कंपनियां टेंडर भी डाल सकेंगी। टेंडर पास करके नाइट पार्किंग का ठेका दिया जाएगा। ठेकेदार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑफिस, कॉलेज, हॉस्टल, कर्मशियल बिल्डिंग्स में पार्किंग स्पेस बना सकेंगे। मल्टी लेवल कार पार्किंग सिस्टम भी शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी
प्रस्तावित पार्किंग फीस
सूत्रों के अनुसार, नई पार्किंग पॉलिसी के तहत शहर की जनसंख्या के हिसाब से पार्किंग फीस वसूली जाएगी। 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर में दोपहिया वाहन की पार्किंग फीस 855 रुपये और 4 पहिया वाहन की फीस 1800 रुपये मासिक होगी। 2 घंटे के लिए दोपहिया वाहन की पार्किंग फीस 15 रुपये और 4 पहिया वाहन की पार्किंग फीस 30 रुपये होगी। एक घंटे के लिए दोपहिया वाहन की पार्किंग फीस 7 और 4 पहिया वाहन की पार्किंग फीस 15 रुपये होगी।
10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहर में दोपहिया वाहन की पार्किंग के लिए 600 रुपये और 4 पहिया वाहन की पार्किंग के लिए 1200 रुपये मासिक फीस देनी होगी। 2 घंटे के लिए दोपहिया वाहन की पार्किंग फीस 10 रुपये और 4 पहिया वाहन की पार्किंग फीस 20 रुपये देनी होगी। एक घंटे के लिए दोपहिया वाहन की पार्किंग फीस 5 रुपये और 4 पहिया वाहन की पार्किंग फीस 10 रुपये देनी होगी। रात में पार्किंग का टाइम 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक होगा।
यह भी पढ़ें:280 यात्रियों से भरी फ्लाइट, अचानक निकलने लगा धुंआ; चेन्नई से दुबई जा रहा था अमीरात एयरलाइंस का प्लेन
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
10 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
13 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines