उत्तर प्रदेश में शराब ठेकेदार एक बोतल के साथ दूसरी बोतल फ्री का ऑफर लोगों को दे रहे हैं। इसके चलते आजकर उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग बॉक्स के बॉक्स खरीदकर ले जा रहे हैं, क्योंकि ऐसा ऑफर शायद फिर न मिले। बीती शाम दिल्ली से सटे नोएडा में भी ऐसे ही शराब की की दुकानों पर भारी भीड़ दिखी, जिसके चलते पुलिस जवानों को शराब की दुकानों के बाहर तैनात कर दिया गया, लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर शराब ठेकेदार लोगों को यह ऑफर क्यों दे रहे हैं? यह सवाल कई लोगों में मन में है और पुलिस भी इसकी वजह जानना चाहती है।
यह भी पढ़ें:प्लेन क्रैश से कैसे बची 3 लोगों की जान? पढ़ें विमान हादसे की आपबीती
इस वजह से ऑफर दे रहे दुकानदार
इसलिए जब सवाल का जवाब तलाश गया तो पता चला कि शराब ठेकेदार सरकार की नई शराब नीति के कारण ऑफर दे रहे हैं। नई शराब नीति एक अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी। पिछले दिनों ई-लॉटरी सिस्टम से शराब के ठेकों का आवंटन हुआ, लेकिन शराब की बहुत पुरानी दुकानों के ठेकेदारों को इस बार दुकानें नहीं मिली। नए ठेकेदारों को मौका दिया गया। नई नीति एक अप्रैल से लागू होगी, इसलिए पुराने शराब ठेकेदारों को 31 मार्च 2025 की रात 12 बजे तक पुराना स्टॉक खत्म करना है।
यह भी पढ़ें:फिल्म देख ‘मुस्कान’ बनी हसीन दिलरुबा, ‘विक्रांत मैसी’ की जगह चुना विलेन
क्या बोले शराब एसोसिएशन के अधिकारी?
अगर वे स्टॉक खत्म नहीं करते तो बचा हुआ स्टॉक सरकार अपने सरकारी खाते में जमा नहीं करेगी, इससे उनका आर्थिक नुकसान हो जाएगा। इसलिए शराब ठेकेदार शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। हालांकि शराब ठेकेदारों ने नई सरकारी नीति के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है, लेकिन इसका फैसला आने में समय है, इसलिए दुकानदार स्टॉक खत्म करने में लगे हैं। अगर स्टॉक खत्म नहीं किया गया तो जिन्हें ठेकेदारी नहीं मिली, वे नुकसान झेलेंगे।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
17 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines