Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें जनता के लिए कई योजनाएं लेकर आई हैं। इन योजनाओं में लोगों को आर्थिक लाभ से लेकर जीवन-यापन करने के लिए जरूरी चीजें भी दी जाती हैं। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन को आसान बनाया जा सके। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाती है, जिसके तहत अब तक 51,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती थी, लेकिन अब इसकी रकम को डबल कर दिया गया है। अब योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार इस योजना के तहत किन महिलाओं को सहायता देती है? इसका लाभार्थी बनने के लिए परिवार की सालाना आर्थिक आय कितनी होनी चाहिए?
सीएम योगी ने क्या ऐलान किया?
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब से राज्य में शादी के दौरान सभी दुल्हनों को गिफ्ट के तौर पर सिंदूरदानी दी जाएगी। सीएम ने ये ऐलान सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों के दौरान किया। वह इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे। इसके साथ ही योजना में मिलने वाली 51,000 रुपये की राशि को डबल कर दिया गया है। अब से आर्थिक सहायता के तौर पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बालकनी में फोन पर बात कर रहा था युवक, अचानक से आने लगी चीखने चिल्लाने की आवाज
क्या है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना?
आर्थिक तौर पर लोगों की मदद करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है। यह योजना अक्टूबर, 2017 से चल रही है। इस योजना के तहत सभी धर्मों की महिलाओं को शादी के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिना वजह की बर्बादी को रोकना है। इस योजना के तहत लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल तय की गई है।
किन लोगों को मिलती है मदद?
इस योजना के तहत उन परिवारों को शामिल किया जाता है, जिनकी सालाना आय 2,00,000 रुपये होती है। इस योजना के तहत कुवांरी लड़कियों के अलावा, विधवा, परित्यक्ता (ऐसी महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो) और तलाकशुदा महिलाओं की भी शादी कराई जाती है।
किस तरह से मिलते हैं पैसे?
सरकार इस योजना के तहत किस्तों में पैसे देती है, जिसमें जोड़े के खुशहाल जीवन के लिए लड़की के खाते में 35,000 रुपये जमा किए जाते हैं। इसके अलावा, कपड़े, बिछिया, पायल और जरूरत के बर्तनों के लिए 10,000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, हर जोड़े की शादी के इंतजाम में खर्च होने वाले प्रोग्राम के लिए 6,000 रुपये मिलते हैं। शादी के लिए एक जोड़े के लिए कुल 51,000 रुपये तय किए गए हैं।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। इसमें लड़का-लड़की (जोड़े) की पिक्चर और दोनों का Aashar Card या Voter ID देनी होगी। जोड़े का बर्थ सर्टिफिकेट, लड़की की बैंक पासबुक, जिसमें पैसे डाले जाएंगे और एड्रेस प्रूफ देना होगा। वहीं, आवेदन करने वाले परिवार का इनकम सर्टिफिकेट और कास्ट सर्टिफिकेट (सिर्फ अनुसूचित जाति, SC, ST OBC वर्ग को देना होगा) देना होगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
योजना में आवेदन करने के लिए https://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा, इसको डाउनलोड करने के बाद इसमें मांगी गई सभी जानकारी भर दें। इसके बाद फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच कर दें। सब भरने के बाद इसको नजदीकी ग्राम पंचायत/नगर निगम, नगर पालिका, जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग में जमा कर सकते हैं।
वेबसाइट पर वर्गों के हिसाब से रजिस्ट्रेशन फॉर्म का अलग-अलग कॉलम बनाया गया है, जिस पर क्लिक करके आसानी से फॉर्म डाउनलोड हो सकता है। इसके अलावा, योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी इस साइट से ही ली जा सकती है। हालांकि, अभी 1 लाख रुपये किस तरह से वितरित किए जाएंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में शराब के शौकीनों के लिए नया फरमान, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं छलकेंगे जाम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
1 hr agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
2 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
9 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines