---विज्ञापन---

बालकनी में फोन पर बात कर रहा था युवक, अचानक से आने लगी चीखने चिल्लाने की आवाज

नोएडा में सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में 17 साल का नाबालिग सोमवार रात को 12 बजे के करीब मोबाइल फोन पर बात करते समय बालकनी से नीचे गिर गया। सोसाइटी की पहली मंजिल पर बने फ्लैट के मालिक ने अपनी बालकनी में फाइबर की सीट लगाई है। वह फाइबर सीट पर ही गिरा। उसके बाद जमीन पर पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा में सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में 17 साल का नाबालिग सोमवार रात को 12 बजे के करीब मोबाइल फोन पर बात करते समय 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। वह पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी के ऊपर लगे फाइबर की सीट पर गिरा, उसके बाद जमीन पर पहुंचा, जब वो बालकनी में था फ्लैट के कमरे में उसकी मां भी थी।

गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर

युवक को दिल्ली एम्स रैफर किया गया है। हादसे में उसके पैर की हड्डियां टूट गई है तथा पेट की अतड़ी बाहर आ गई है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते किशोर को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस मामले में सेक्टर-39 थाने की पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

---विज्ञापन---

मोबाइल पर कर रहा था बात

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में रहने वाला 17 साल का शुभ सोमवार देर रात 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते-करते वह अचानक ऊपर से नीचे गिर गया। सोसाइटी की पहली मंजिल पर बने फ्लैट के मालिक ने अपनी बालकनी में फाइबर की सीट लगाई है। वह फाइबर सीट पर ही गिरा। उसके बाद जमीन पर पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि किशोर अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कैसे गिरा, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर भी छानबीन की थी। फिलहाल सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2025 10:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola