यूपी में सास ने बहू को किडनी डोनेट कर बचाई जान, सगी मां ने कर दिया था इनकार

Lucknow News: सास-बहू के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, मगर उत्तर प्रदेश के एटा में सास-बहू के रिश्ते का एक मामला त्याग और प्यार की मिसाल बन गया हैं. यहां एक सास ने अपनी बीमार बहू को अपनी एक किडनी देकर जान बचाई है.

Lucknow News, Mother-in-law and Daughter-in-law, Dr. Ram Manohar Lohia Hospital, Kidney, Kidney Transplant, Delivery, लखनऊ न्यूज, सास-बहु, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, किडनी, किडनी ट्रांसप्लांट, डिलिवरी

Kidney Transplant

Lucknow News: सास-बहू के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, मगर उत्तर प्रदेश के एटा में सास-बहू के रिश्ते का एक मामला त्याग और प्यार की मिसाल बन गया हैं. यहां एक सास ने अपनी बीमार बहू को अपनी एक किडनी देकर जान बचाई है. बीमारी की हालत में महिला की उसकी सगी मां ने भी अपनी किडनी देने से इससे इनकार कर दिया था. जिसके बाद महिला की सास सामने आई और किडनी देकर अपनी बहू की जान बचाई. महिला का ऑपरेशन लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ है. ऑपरेशन के बाद दोनों सास-बहू की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

डिलिवरी के दौरान हुआ था संक्रमण

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एटा में रहने वाली पूजा के सामने पिछले काफी समय से सेहत को लेकर काफी परेशानियां थी. बताया गया है कि डिलिवरी के वक्त पूजा संक्रमण की चपेट में आ गई थी, जिसके कारण पूजा की किडनी खराब हो चुकी थी. पूजा के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए पिछले कुछ माह से उसकी डायलिसिस भी किया जा रहा था, मगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था. स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पूजा को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी.

विज्ञापन

साल बोली- बहू मेरी बेटी जैसी

चिकित्सकों की सलाह के बाद के बाद पूजा ने इसकी जानकारी अपने मायकें वालों को दी. बताया गया है कि मायकें वालों से उससे किनारा कर लिया और उसकी सगी मां ने भी किडनी देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद पूजा काफी परेशान रहने लगी. इस पर उसकी सास बीनम देवी सामने आई. बीनम देवी ने अपनी बहू पूजा का हौंसला बढ़ाया और उन्होंने अपनी बहू को किडनी देने की बात कही. जिसके बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुए ऑपरेशन के बाद सास बीनम देवी ने अपनी बहू पूजा को एक किडनी दी. ऑपरेशन के बाद सास बीनम देवी का कहना है कि उनकी बहू उनकी बेटी के समान है. उसकी जान बचाने की उन्हें प्रशन्न्ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ