Lucknow Acid Attack: घर में घुसकर मां और नाबालिग बेटे पर तेजाब से हमला, जल गया चेहरा-सीना, देखें Video

Lucknow Acid Attack

Lucknow Acid Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात युवकों ने एक घर में घुसकर महिला और उनके नाबालिग बेटे पर तेजाब फेंक (Lucknow Acid Attack) दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। आरोपी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती नगर थाना क्षेत्र की है घटना

जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के गोमती नगर स्थित विराम खंड की है। यहां विकास और विक्की अपनी मां अनीता वर्मा के साथ रहते हैं। विकास ने बताया कि शनिवार रात को सभी लोग घर पर थे। तभी दरवाजा खटकाने की आवाज हुई। मां अनीता दरवाजा खोलने के लिए गईं तो विक्की भी उनके साथ दरवाजे पर आ गया।

दरवाजे पर पहुंचते ही उड़ेल दिया तेजाब

आरोप है कि तभी दोनों अनजान युवकों ने मां और विक्की पर तेजाब फेंक दिया और आरोपी फरार हो गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपी

पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। गोमती नगर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इनमें दो आरोपी हाथ में बोतल लेकर जाते हुए दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कराने में जुट गई है। साथ ही बताया कि तेजाब से महिला और उनके बेटे का चेहरा व सीना झुलस गया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ