Road Accident in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू ट्रक लोगों ने समूह पर चढ़ गया। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

और पढ़िए –Lucknow Acid Attack: घर में घुसकर मां और नाबालिग बेटे पर तेजाब से हमला, जल गया चेहरा-सीना, देखें Video

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने जताई ये आशंका

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पांगी खुर्द गांव के पास शनिवार देर रात हुई। एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया को बताया कि आशंका है, दुर्घटना ट्रक का स्टीयरिंग व्हील फेल होने के कारण हुई है। याफिर ट्रक चालक को सड़क पर लोग दिखाई नहीं दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

लोगों के समूह को रौंदता चला गया ट्रक

बताया कि गया है कि रास्ते पर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। स्थानीय लोगों की ओर से बताया गया है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने स्टीयरिंग घुमा दिया। जिसके कारण ट्रक ट्रक एक रास्ते से जा रहे लोगों के एक समूह को रौंदता हुए निकल गया।

विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश

घटना के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को घायल लोगों का बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं आपातकालीन सेवा चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ