Mirzapur Train Accident: बिलासपुर में बीते दिन एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई. इसकी अभी खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बड़ा हादसा और हो गया. ये हादसा मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ है, जहां पर कालका मेल की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है.
हादसे के तुरंत बाद SDRF और NDRF की टीमें पहुंच गईं. हादसे वाली जगह पर राहत बचाव का काम किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, ये हादसे यात्रियों के गलत दिशा में उतरने के कारण हुआ है. इस हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है.
ये भी पढ़ें: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत
गलत दिशा में उतर रहे थे यात्री
चुनार रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन से उतर रहे थे, तभी वे कालका मेल की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर उतरने के बजाय दूसरी साइड से उतर रहे थे. तभी 3 नंबर प्लेटफॉर्म से आ रही कालका मेल की चपेट में आ गए. मौके पर राहत बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें पहुंच गई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहत के काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं. साथ ही सभी घायलों को बेहतर उपचार देने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह 9:30 बजे के करीब हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 11 की मौत, 20 घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, मालगाड़ी पर चढ़ी थी पैसेंजर मेमो
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
7 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
21 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines