---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी के मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

यूपी के मिर्जापुर में चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। स्टेशन में रेलवे ट्रैक पार करते समय यात्री गलत दिशा से जा रहे थे। तभी एक ट्रेन कई यात्रियों को चपेट में लेती हुई निकल गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 5, 2025 14:22
मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर हादसा हुआ।

24 घंटे में देश में दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बिलासपुर के बाद अब यूपी में बड़ा हादसा हो गया है। मिर्जापुर में कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम योगी ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी 3 नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीभत्स था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? जल्दबाजी ने ली कई यात्रियों की जान

इससे पहले 24 घंटे के अंदर ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा हुआ था। बिलासपुर जंक्शन पर एक मेमो ट्रेन ने मालगाड़ी ने पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मेमो का अगला हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 11 की मौत, 20 घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, मालगाड़ी पर चढ़ी थी पैसेंजर मेमो

First published on: Nov 05, 2025 10:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.