हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी के 43 जिलों में बरसेंगे बादल... आएगी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों में हुई बारिश के बाद से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आज किन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है?

विज्ञापन

देशभर में पिछले कई दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया है। बीते दिन जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिली। इसी के साथ उसके आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ आद कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जानिए आज और कल राज्य के किन जिलों में बारिश होने की संभावना है?

आज कहां पर होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज जिन जिलों में बारिश होगी, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, बुलन्दशहर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, गोंडा, एसके नगर, कुशीनगर, बस्ती, ओरैया, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, चंदौली और मिर्जापुर समेत और भी कई जिलों के नाम शामिल हैं। वहीं, 21 अप्रैल को भी इनमें से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट खरीदारों का फूटा गुस्सा, NBCC के खिलाफ खोला मोर्चा

मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में धूल भरी आंधी, झोंकेदार हवाएं भी (गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नोएडा-दिल्ली के 13 बॉर्डर एकाएक सील, वाहनों की थमी रफ्तार, जानें क्या है वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें