---विज्ञापन---

नोएडा-दिल्ली के 13 बॉर्डर एकाएक सील, वाहनों की थमी रफ्तार, जानें क्या है वजह

Noida News: नोएडा पुलिस शनिवार को एक्शन में दिखी। पुलिस ने दिल्ली से जुड़े 13 बार्डरों को सील कर दिया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बार्डर पर भारी पुलिस बल देखकर वाहन चालकों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद जब उन्हें मामला समझ में आया तो राहत की सांस ली।

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से जुड़े 13 बॉर्डरों को एकाएक सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहनों की रफ्तार थम गई। बार्डर पर पुलिस की संख्या देखकर वाहन चालकों को लगा कोई बड़ी घटना हो गई है। कुछ देर बाद जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने राहत की सांस ली। दरअसल, शनिवार को पुलिस द्वारा नोएडा-दिल्ली के 13 बार्डर पर मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान नोएडा डीसीपी ने कहा कि यह इमरजेंसी के दौरान की प्रैक्टिस थी।

इमरजेंसी की तैयारियों को परखा

---विज्ञापन---

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान कभी दिल्ली से सटे बॉर्डर को सील करने की आवश्यकता हो या कोई अन्य आपदा आए। इस दौरान बॉर्डर को त्वरित रूप से कैसे सील किया जाए। किस तरह से चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसको लेकर एक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये ड्रिल दिल्ली से सटे सभी 13 बॉर्डर पर चलाई गई। इस दौरान हरिदर्शन चौकी से लेकिन चिल्ला बार्डर, झंडपुरा बार्डर आदि पर बैरिकेट करके वाहनों की चेकिंग की गई।

पहली बार चली ऐसी मॉकड्रिल

---विज्ञापन---

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि ये ड्रिल पहली बार हो रही है। आगे भी इस तरह की ड्रिल होती रहेगी। जिसमें सभी 13 बार्डर को एक साथ सील किया गया और यहां चेकिंग की गई। अभियान शाम छह से रात आठ बजे तक किया गया। इस दौरान चार पहिया वाहन दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों का जाम न लगे इसके लिए सावधानी भी बरती गई। लेन खोलकर वाहनों को पास कराया गया।

नोएडा पुलिस रही अलर्ट

---विज्ञापन---

ड्रिल के दौरान डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी समेत थानों की पुलिस बॉर्डर पर मौजूद रही। अलग-अलग टीम बनाकर अलग अलग बॉर्डर पर पहुंची और ड्रिल की शुरुआत की। इस दौरान लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय भी बनाया गया। ताकि जाम की स्थिति न बने। ये ड्रिल अचानक की गई ताकि इमरजेंसी के दौरान के हालातों को समझा जा सके।

First published on: Apr 19, 2025 10:56 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola