Abbas Ansari Surrender: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे और मऊ के सदर से विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) ने शुक्रवार को दोपहर बाद मऊ की MP/MLA कोर्ट में सरेंडर (Surrender) किया।
गौर करने वाली बात यह रही कि पूर्व में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस उन्हें खोजने में नाकाम रही थी। लेकिन अब पुलिस की नजरों से बचकर वे अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने जस्टिस श्वेता चौधरी की कोर्ट में साथ उमर और मंसूर के साथ सरेंडर किया।
दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत
बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से आर्म्स एक्ट के मामले में राहत मिली थी। अब्बास की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। साथ ही कहा था कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए। वहीं जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अब्बास ने यूपी विधानसभा चुनाव में हेट स्पीच के मामले में दर्ज केस में सरेंडर किया है।
लखनऊ, दिल्ली-मऊ में की थी तलाश
अब्बास अंसारी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मऊ की सदर विधानसभी सीट से सुभासपा के विधायक हैं। पिछले दिनों कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ कुर्की के आदेश हुए थे। वहीं पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। लखनऊ, मऊ और दिल्ली में उनके कई ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ कार्रवाई भी की थी। इसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। वहीं अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी।
अभी पढ़ें – केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दौरे पर पीएम मोदी, 3400 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
राहत के बाद सैफई पहुंचे थे अब्बास
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब्बास अंसारी सैफई में शोकाकुल अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों के बाद हुई थी। एक गोपनीय योजना के तहत शुक्रवार को अब्बास अंसारी ने मंसूर और उमर के साथ कोर्ट में सरेंडर किया। उनके सरेंडर करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines