Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय शक्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को 8 टुकड़ों में काट कर खोड़ा कॉलोनी के अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।
और पढ़िए –बिहार में दिल्ली जैसा एक्सीडेंट; 70 साल के बुजुर्ग को गाड़ी के बोनट पर 8KM घसीटा, दर्दनाक मौत
दो साल से अवैध संबंधों में थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले एक रिक्शा चालक मिलाल प्रजापति को पता चला था कि उसकी पत्नी पिछले 2 वर्षों से किसी अक्षय कुमार (25) के साथ अवैध संबंधों में थी। उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में क्लीनर का काम करती है। पुलिस ने कहा कि अक्षय कुछ साल पहले खोड़ा कॉलोनी में रह कर मजदूरी करता था। उसका कमरा प्रजापति के घर से कुछ ही दूरी पर था।
पुलिस को कॉलोनी में संदिग्ध बोरे की सूचना मिली
डीसीपी (ट्रांस-हिंडन) दीक्षा शर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस को इनपुट मिले थे कि खोड़ा कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। चूंकि सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई थी, इसलिए पुलिस ने इंतजार किया। इसके बाद शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि खोड़ा कॉलोनी में एक संदिग्ध बोरा पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बोरे में शव का एक टुकड़ा पड़ा था।
और पढ़िए –Bihar News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, फिर…
दो घंटे बाद मिला सिर, बाकी टुकड़े भी बरामद
इसके बाद पुस्ता रोड के नाले में फेंके गए सिर को भी पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर लिया। वहीं मिलाल के मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने अक्षय को घर में घुसते हुए देखा था, इसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने मिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात का खुलासा कर दिया।
जीटीबी अस्पताल में चल रहा है बेटी का इलाज
मिलाल प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उसे हाल ही में अपनी पत्नी और अक्षय के अवैध संबंधों के बारे में पता चला था। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था, इसलिए मिलाल चाहता था कि उसकी पत्नी घर पर रहे और बच्चों की देखभाल करे।
और पढ़िए –Bihar Hooch Tragedy: सीवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती
पत्नी ने घर पर अक्ष्य को बुलाया था
प्रजापति की पत्नी ने बच्चों की देखभाल के लिए अक्षय को घर बुलाया था। इसके बाद आरोपी मिलाल ने चाकू से अक्षय की हत्या कर दी। फिर उसने शरीर को 8 टुकड़ों में काट दिया। उसने उन्हें अलग-अलग बोरों में भरा और अपने रिक्शे में रखकर फेंकने के लिए निकल गया।
पत्नी को छोड़ा, क्योंकि प्यार करता था
गाजियाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रजापति ने अपनी पत्नी को भी मारने का मन बना लिया था, लेकिन वह पीछे हट गया, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता था। मिलाल के मकान मालिक विकास की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
9 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
37 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
43 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines