Hair Transplant Side Effects: लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल उन्हें तरह-तरह की बीमारियां दे रही हैं। उन्हीं में से एक सिर पर बालों की कमी होना है। हालांकि, कुछ लोग पैदायशी गंजे होते हैं और वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें समय के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या रहती है। हेयरफॉल के बाद लोग बालों की ग्रोथ के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं जिनमें हेयर ट्रांसप्लांट करना शामिल है। हेयर ट्रांसप्लांट एक प्रकार का ट्रीटमेंट होता है, जो बालों के लिए करवाया जाता है।
ऐसे ट्रीटमेंट्स फायदेमंद तो होते हैं, लेकिन महंगे भी होते हैं। आपको बता दें कि बालों का यह ट्रीटमेंट असरदार तो है, लेकिन कई बार जानलेवा भी हो जाता है। यूपी के इस अफसर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसकी भरपाई उसे अपनी जान देकर करनी पड़ी।
क्या था पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान 36 वर्षीय इंजीनियर विनीत दुबे की मौत हो गई। पनकी पावर प्लांट में तैनात अधिकारी डॉक्टर अनुष्का के प्राइवेट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे। महिला डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाया, तो उनके चेहरे पर सूजन हो गई थी। इसके बाद विनीत की हालत बिगड़ने लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। फिलहाल, डॉक्टर अनुष्का तिवारी पर FIR दर्ज करवाई जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- एक नहीं इन 5 बीमारियों का कारण है ज्यादा तला-भुना खाना! जानें सेहत को कैसे हो रहा नुकसान?
कैसे और कब जानलेवा बन जाता है हेयर ट्रांसप्लांट?
सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप टंडन, कानपुर, बताते हैं कि ट्रांसप्लांट कभी भी बिना एक्सपर्ट्स की टीम के नहीं किया जाना चाहिए। वे कहते हैं कि शरीर के अंगों की ट्रांसप्लांटिंग भी विशेषज्ञों की निगरानी में की जाती है, तो बालों की भी जरूरी है। आजकल छोटे-छोटे हेयर ट्रांसप्लांटिंग सेंटर हर गली में खुले हुए हैं। वहां मौजूद डॉक्टरों की शिक्षा और ट्रेनिंग के बारे में लोगों को उतनी जानकारी नहीं होती है।
आजकल लोग बिना जांच-पड़ताल के किसी से भी ट्रांसप्लांट करवाने लगते हैं। ट्रांसप्लांट की मदद से बालों को उगाया जाता है। इस ट्रीटमेंट में इंसान को स्ट्रॉन्ग दवाइयां और इंजेक्शन लगवाए जाते हैं। हैवी डोज वाले इंजेक्शन कुछ लोगों के शरीर पर गलत तरीके से रिएक्ट करते हैं। बता दें कि इस ट्रीटमेंट में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन भी दिया जाता है। हालांकि, विनीत को कौन से इंजेक्शन का असर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन कई मामलों में एनेस्थीसिया भी मौत की वजह बन जाती है।
सिर में लगता है एनेस्थीसिया!
जी हां, एनेस्थीसिया को सिर में लगाने से ये सुन्न हो जाता है। यह लोकल एनेस्थीसिया ही होता है, जो कई प्रकार की समस्याओं से आपको परेशान कर सकता है। एनेस्थीसिया से दर्द महसूस नहीं होता है और सर्जरी में मदद मिलती है।
हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स
- सूजन
- खुजली
- दर्द
- जलन
- इंफेक्शन
क्या घरेलू नुस्खों से बाल उगाएं जा सकते हैं?
हालांकि, बालों का झड़ना जेनेटिक्स में हैं, तो घरेलू नुस्खे काम नहीं आएंगे। हां, आप बालों के झड़ने की प्रक्रिया को रोकने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। मगर नए बाल उगाना आसान नहीं होता है। अगर किसी के शरीर में पोषण की कमी है, तो दवाओं और सही खान-पान से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें- PCOS में प्रेग्नेंसी कितनी सेफ? जानिए IVF से जुड़ी जरूरी जानकारी हर महिला के लिए
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
8 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
10 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines