कोहरे के कारण UP में बड़ा हादसा; आलू की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले में रविवार को एक बाड़ी हादसा हो गया। यहां आलू की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि ये हादसा भी कोहरे के कारण हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आज कोहरे के कारण कई हादसे हुए हैं।
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव की है। ट्रैक्टर बिछावां के भोजपुर से कुरावली मंडी की ओर जा रहा था। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिसकी वजह से ट्रैक्टर-ट्राली एक बिना रेलिंग वाली पुलिया से टकरा गई और पलट गई। हादसे में आलू की बोरियों के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला।
बता दें कि इससे पहले रविवार को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 13 घायलों में से 9 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रविवार रात से घना कोहरा देखा जा रहा है।
सोमवार को मुरादाबाद में भी कोहरे की घनी परत छाई रही। इस दौरान यहां हाईवे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मुरादाबाद में सुबह कोहरे और धुंध के बीच न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। गाजियाबाद में भी सुबह घने कोहरे की परत से दृश्यता कम रही। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का आशंका जताई गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: