UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स कई दिनों तक अपनी पत्नी और दो बच्चों को खोजता रहा। जब तीनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीनों का पता लगा लिया। इसके बाद जब पुलिस ने पति को पूरी कहानी समझाई तो उसके होश उड़ गए।
और पढ़िए –शाहजहांपुर में गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, SSP ने बताई आत्महत्या की बड़ी वजह
कई दिनों से लापता थे दोनों बच्चे और पत्नी
जानकारी के मुताबिक मामला महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला तीन जनवरी को अपने दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। किसी भी बात से अनजान पति तीनों की तलाश में भटक रहा था। पीड़ित पति के अनुसार जब उसे कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उसने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों की खोज शुरू की।
प्रेमी के साथ रह रही थी महिला
पुलिस ने पति को थाने पर बुलाया। जहां पुलिस की बातों को सुनकर पीड़ित पति के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी। पुलिस दोनों बच्चों, महिला और प्रेमी को बरामद करके थाने ले आई। वहीं महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर उड़ हुई है। पति और परिवार वालों की लाख कोशिशों के बाद भी महिला ने अपना इरादा नहीं बदला।
और पढ़िए –Rajasthan News : अज्ञात वाहन की टक्कर से MDS यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, 2 साथी घायल
सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात, परवान चढ़ गया प्यार
सामने आया है कि दोनों की शादी को नौ साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों की आठ साल की बेटी और छह साल का बेटा है। पति ने बताया कि शादी के बाद से सब कुछ ठीक था, लेकिन फरवरी 2022 में महिला सोशल मीडिया पर किसी युवक के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां हो गईं। जानकारी होने पर पति ने विरोध किया तो महिला ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।
मामले को देख पुलिस भी हैरान, इलाके में चर्चाएं
ये मामला पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गया है। पुलिस भी इस मामले को देख हैरान है, क्योंकि ज्यादातर मामले अकेली महिला के जाने के आते हैं, लेकिन ये मामला अलग है। यहां महिला अपने बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ गई है। बताया गया है कि आखिरी वक्त तक महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
5 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines