संदीप टाक, अजमेर : अजमेर के महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में पढ़ रही जयपुर की छात्रा आस्था गौतम (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब रात को तीनो खाना खाकर घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने अशोक उद्यान के पास टक्कर मार दी।

केमेस्ट्री पीजी के थे छात्र

मृतक आस्था जयपुर के मानसरोवर की निवासी है। वही घायल सर्वेश स्वामी नवलगढ़, झुंझुनू निवासी और अंकित जांगिड़ चौमू, जयपुर का रहने वाला है। घायल दोनो छात्रों का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। तीनो एमडीएस विश्वविद्यालय केमेस्ट्री पीजी के छात्र थे। और अजमेर में रहकर ही पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुलपति पहुंचे अस्पताल

सुबह सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.अनिल शुक्ला, डीन प्रो. शिवप्रसाद, विभागध्यक्ष प्रो. रीटा मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, छात्र नेता रोशन गुर्जर, अवतार सिंह गुर्जर सहित यूनिवर्सिटी के 50-60 स्टूडेंट्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ