Uttar Pradesh Madrasas: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh) ने मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का कोर्स यूपी के सभी मान्यता प्राप्त और राज्य सहायता प्राप्त मदरसों (Uttar Pradesh Madrasas) में मार्च से शुरू होने वाले अगले सत्र से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जबकि जल्द ही मदरसों में बच्चों की यूनिफॉर्म वितरण भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
और पढ़िए –कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- सुकेश मेरी भावनाओं के साथ खेला, बना दी थी जिंदगी नरक
सरकारी स्कूलों के बच्चों की तरह मिलेंगे यूनिफॉर्म के पैसे
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत जहां सरकारी स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए 1,200 रुपये मिल रहे हैं। वहीं मदरसा छात्रों के लिए भी सरकार को इस संबंध में भेजा गया प्रस्ताव स्वीकार होते ही यूनिफॉर्म के लिए राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।
यूपी राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की हुई बैठक
यूपी राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मार्च-अप्रैल से मदरसों में एनसीईआरटी कोर्स शुरू किया जाएगा। हालांकि मदरसों के लिए कोई ड्रेस कोड अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन वे छात्रों के लिए कुर्ता-पायजामा और छात्राओं के लिए सलवार-कुर्ता यूनिफॉर्म तय कर सकते हैं। यह बुधवार को यूपी राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में तय लिया गया।
और पढ़िए –MP Politics: क्या JP नड्डा की तरह VD शर्मा का भी बढ़ेगा कार्यकाल, केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में कमर अली, तनवीर रिजवी, डॉ. इमरान अहमद, असद हुसैन, आशीष आनंद (वित्त एवं लेखा अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय) और जगमोहन सिंह (रजिस्ट्रार, यूपी मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ) सहित बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।
यूपी में ये है मदरसों की स्थिति
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में यूपी में 25,000 से अधिक मदरसे हैं। यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन की ओर से 16,513 से ज्यादा मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से 558 सरकारी सहायता प्राप्त हैं, जबकि अन्य केवल मदरसा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं। ऑडिट में सामने आया है कि 19 लाख से ज्यादा छात्र मान्यता प्राप्त मदरसों में नामांकित हैं। जबकि लगभग 7 लाख छात्र राज्य के लगभग 8,500 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे हैं।
और पढ़िए –पंजाब कांग्रेस नेता मदन लाल जलालपुर के घर विजिलेंस का छापा
धर्म के साथ पढ़ेंगे हर विषय
जावेद ने बताया कि गैर मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले मदरसों की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सिफारिश को बोर्ड के सदस्यों ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हर धर्म के छात्रों को मदरसों में पढ़ने का अधिकार है। चूंकि राज्य के मदरसे आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहे हैं। अब वे धर्म के साथ-साथ हर विषय को पढ़ेंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines