UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाद के दौरान एक महिला ने शख्स को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद हार्टअटैक आने से शख्स की मौत हो गई। अब महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
पैसों को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र के बांसमंडी इलाके का है। यहां शफीक रजा (42) की इलाके में किराने (परचून) की दुकान है। बताया गया है कि दुकान के पास में ही रहने वाली शबनम नाम की एक महिला से पैसों को लेकर शफीक का विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने शफीक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला पुलिस से शिकायत करने के लिए चली गई।
और पढ़िए – यूपी के सीतापुर में यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 20 लोग गंभीर रूप से घायल
अस्पताल में शफीक की हो गई मौत
बताया गया है कि महिला के जाते ही शफीक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। नजारा देख परिवार वालों और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। शफीक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर दौड़े। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शफीक की हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई है। वहीं सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शफीक की पत्नी ने शबनम के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
वजीरगंज के थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शफीक की पत्नी कौशरजहां की तहरीर पर पड़ोसी महिला शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। वहीं शफीक के भाई मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि दोनों में पैसों को लेकर विवाद था। थाना पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines