उत्तर प्रदेश के आगरा से दो सगी बहनों का अवैध धर्मांतरण कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोलकाता से दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। खुद उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रैकेट का खुलासा किया है।
PFI, SDPI और पाक आतंकी संगठनों से है संबंध
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि 6 प्रदेशों में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो कि विशेष तौर पर कम उम्र की लड़कियों को प्रलोभन, लव जिहाद और अन्य तरीकों से प्रभावित करके धर्मांतरण के कार्य में लिप्त थे। अवैध धर्मांतरण का यह तरीका ISIS का ही एक तरीका है। अभी तक की प्रारंभिक जांच में इस ग्रुप का संबंध PFI, SDPI और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से होने के संकेत मिले हैं। जनपदीय आगरा द्वारा की गई इस उल्लेखनीय कार्रवाई की जांच में अब उत्तर प्रदेश STF और ATS को भी शामिल किया गया है। इस मामले में अब अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: आगरा में बीजेपी विधायक के चाचा की पिटाई, निगम इंस्पेक्टर समेत 20 पर केस, सामने आया वीडियो
दुबई, कनाडा, लंदन और अमेरिका से की गई फंडिंग
डीजीपी ने आगे बताया कि अभी तक की जांच में इसमें कनाडा, अमेरिका लंदन और दुबई से फंडिंग के सबूत मिले हैं। इन देशों से इनके रिलेटिव और दूसरे लोग फंडिंग करते थे। इन लोगों का भी पता किया जा रहा है। इसी वजह से एसटीएफ और एटीएस को इस जांच में शामिल किया गया है।
आगरा की दो सगी बहनों का कराया धर्मांतरण
आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि इस साल मार्च के महीने में आगरा के सदर बाजार थाने में दो सगी बहनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केस धर्म परिवर्तन की धारा भी जोड़ी गई। साइबर थाना पुलिस को भी इस जांच में शामिल किया गया। डीजीपी के दिशा-निर्देश पर इस पर काम किया गया है। जांच के दौरान 7 लोग सामने आए। इनके खिलाफ कोर्ट से NBW जारी किया गया।
ये भी पढ़ें: अवैध धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा का हवाला से मिला कनेक्शन, विदेशी करेंसी में करता था लेन-देन
इन राज्यों की 11 जगहों पर दी दबिश
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य में आरोपियों द्वारा धर्मांतरण और लव जिहाद के कई मामले प्रकाश में आए। इसके बाद इन राज्यों के करीब 11 जगहों पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस नेटवर्क में विदेशी फंडिंग के लव जिहाद कर धर्मांतरण कराया जा रहा था।
आरोपियों का है अलग-अलग काम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार 10 आरोपियों का अलग-अलग काम है। कुछ आरोपी फंड लेकर आते थे तो कुछ पैसो का हिसाब किताब रखते थे। लीगल एडवाइज देने के लिए इनकी अलग टीम थी। लव जिहाद वाली टीम अलग थी। आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। अब इन सभी को जल्द रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ओमान एंबेसी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र तो हरकत में आई खाकी, नोएडा में NRI के प्लॉट पर कब्जा
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
46 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines