आगरा में बीजेपी विधायक के चाचा की पिटाई, निगम इंस्पेक्टर समेत 20 पर केस, सामने आया वीडियो

BJP leader relative beaten video: आगरा में बीजेपी विधायक के चाचा की पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामले में विधायक के चाचा ने निगम इंस्पेक्टर समेत 20 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। वहीं निगम इंस्पेक्टर ने भी चौकी में शिकायत दी है। लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

Agra BJP MLA uncle assault

बीजेपी विधायक के चाचा को पीटते निगम के कर्मचारी (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Agra BJP MLA uncle assault: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीजेपी विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के चाचा की निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने 20 लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने शाहगंज थाने में सेनेटरी इंस्पेक्टर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरा मामला दुकान में प्लास्टिक के गिलास रखने से जुड़ा है। उधर मामला दर्ज होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

बीजेपी विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के चाचा की खेरिया मोड़ पर मिठाई की दुकान है। बुधवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार विधायक के चाचा की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्लास्टिक गिलास देखे। जिस पर इंस्पेक्टर ने एक हजार रुपये का चालान काटा। विधायक के चाचा ने कहा कि इंस्पेक्टर ने एक हजार का चालान काटकर 3000 रुपये ले लिए। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर पीटा। वहीं भाई और पत्नी के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत

इसके बाद दोनों पक्षों ने चौकी में शिकायत दी। निगम कर्मचारियों ने कहा कि हमारे साथ भी मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में निगम के अधिकारी दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं बुलडोजर से दुकान का शटर तोड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं घटना के बाद निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में भी उन्होंने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने कहा कि जो वीडियो पुलिस के पास है वह बाद का वीडियो है। इससे पहले का वीडियो डिलीट कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ