यूपी के 14 जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, आज से बदल जाएगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश का सिलसिला अभी भी कई जगहों पर जारी है, लेकिन आज से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Uttar Pradesh Latest Weather
विज्ञापन

देशभर में मौसम बदल रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी का अपडेट दिया है। आज 14 जिलों में बादलों की आवाजाही तो देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। यानी आज से राज्य का मौसम करवट ले सकता है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल भी छाए रह सकते हैं, जिससे हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

किन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौसी, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, उत्तरामपुर और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन जिलों में झोंकेदार हवाएं (गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आने वाले दिनों में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा, जिससे एक बार फिर से तापमान में तेजी देखी जा सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

17 अप्रैल से बदलेगा मौसम?

15 और 16 अप्रैल को राज्य के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, 17 अप्रैल से एक बार फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल में भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की संभावना है। वहीं, इन 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ