Operation Sindoor: उत्तर प्रदेश में 17 बच्चियों को मिला 'सिंदूर' नाम, लोगों के दिलों को छू गई मुहिम

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश में भावनात्मक लहर पैदा कर दी है। उत्तर प्रदेश में 17 नवजात बच्चियों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है। यह अभियान नारी गरिमा और सुरक्षा को समर्पित है और लोगों के दिलों को छू रहा है। महिलाएं अपनी बेटियों को ये नाम दे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

Operation Sindoor

Operation Sindoor

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। जिन महिलाओं का इस हमले में सिंदूर उजड़ा उनका बदला लेने के लिए भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस ऑपरेशन ने लोगों के दिलों को छू लिया और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सात मई के बाद पैदा हुई 17 नवजात बच्चियों के नाम ‘सिंदूर’ रखा गया। भारत की सेना ऑपरेशन सिंदूर चला पाक को तबाह कर रही थी और देश में लोग अपने आपको इस नाम से जोड़ रहे थे।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर ने छुआ लोगों का दिल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देशभक्ति का जज्बा लोगों के दिलों को छू रहा है। अब देखिए न भारत पाक को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चला रहा है और कुशीनगर में 7 मई के बाद बेटियों को जन्म देने वाली महिलाएं अपनी बच्चियों का नाम सिंदूर रख रही हैं। अब तक 17 बच्चियों को ये खास नाम दिया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘सिंदूर’ शब्द नहीं भावना है

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों के विचार और भावनाएं बहुत अलग हैं। देश के लोगों का कहना है कि ‘सिंदूर’ सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि भावना है। इस नाम से महिलाओं का मान-सम्मान जुड़ा होता है। इस नाम ने लोगों के दिल को जीत लिया, यही वजह है कि महिलाओं ने अपनी बेटियों को ये नाम दिया।

विज्ञापन

हिमांशी और ऐशान्या ने क्या बोला?

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल और शुभम द्विवेदी की पत्नी हिमांशी नरवाल और ऐशान्या द्विवेदी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये नाम सीधे तौर पर उनसे रिलेट करता है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए पहलगाम अटैक में शहीद हुए मासूम लोगों के परिवार वालों ने मोदी और भारतीय सेनाओं का शुक्रिया अदा किया। शहीदों के परिवार वालों ने बोला कि देश ने बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ