हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे हैं', सपा विधायक इकबाल महमूद का बयान

Iqbal Mahmood on Kawad Yatra: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है। इस यात्रा से कांवड़ियों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें वह तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। इस पर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सपा विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Iqbal Mahmood on Kawad Yatra: उत्तर प्रदेश में सपा सरकार कांवड़ यात्रा के दौरान हुई मारपीट पर सवाल उठा रही है। इसको लेकर सपा विधायक इकबाल महमूद ने एक चैनल से बातचीत की। उन्होंने इसे आस्था का पर्व बताते हुए कहा कि इसमें शिवभक्तों से ज्यादा तो गुंडे भरे हुए हैं। साथ ही इकबाल महमूद ने उन यात्रियों को सलाह भी दी। उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनने को लेकर भी बड़ा बयान दिया। विधायक ने बताया कि सपा की जीत के बाद प्रदेश में हम कांवड़ यात्रा के लिए अलग तरह के इंतजाम करेंगे।

यात्रा में गुंडे मवालियों की संख्या ज्यादा

विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि ‘वो कांवड़ यात्रा कर रहे हैं यह उनका धर्म है, वह अपने धर्म का पालन कर रहे हैं जो शिव भक्त हैं वो जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इसमें शिवभक्तों की संख्या कम और गुंडे मवालियों की संख्या ज्यादा है। ये रास्तों पर बदमाशी और बतमीजी करते हुए जा रहे हैं।’ 2027 के चुनाव को लेकर इकबाल महमूद ने अखिलेश यादव का प्लान बताया। उन्होंने कहा कि ‘2027 में जब हमारी सरकार बनेगी तब इन भक्तों के लिए अलग से इंतजाम कर दिया जाएगा। इससे किसी भी रास्ते को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’

ये भी पढ़ें: UP News: संभल पहुंचे, की सेवा…कांवड़ियों के पैर दबाते दिखे CO अनुज चौधरी

विज्ञापन

अच्छे काम के लिए जा रहे हैं- इकबाल महमूद

इकबाल महमूद ने आगे कहा कि ‘ये लोग गुंडई कर रहे हैं। न्यूज देखकर पता चलता है कि ये कितना बवाल कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पढ़ने वाले बच्चों की गाड़ी पर हमला किया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हल्की सी कोई गाड़ी उनको छू जा रही है तो वह मारपीट करने लगते हैं। आप अच्छे काम के लिए जा रहे हैं। इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए।’ इकबाल महमूद ने आगे कहा कि ‘इस तरह की हरकतें करने से आप नर्क में जाएंगे। इससे हिंदुस्तान की तहजीब खत्म हो रही है।’

इकबाल महमूद ने सांसद इकरा हसन के मामले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने इकरा हसन के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CRPF जवान को पीट कर बुरे फंसे कांवड़िए, बेटे के तहरीर पर शुरू हुई कार्रवाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola