UP News: संभल पहुंचे, की सेवा...कांवड़ियों के पैर दबाते दिखे CO अनुज चौधरी

यूपी के संभल में सीओ अनुज चौधरी ने कांवड़ियों के पहुंचने पर उनका स्वागत कर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं है। पुलिस-प्रशासन लगातार कांवड़ियों की सेवा में कोई कमी नहीं कर रहा है, जिसका उदाहरण सीओ अनुज चौधरी ने पेश किया है।

UP sambhal News

यूपी में चंदौसी सीओ अनुज चौधरी ने सावन शिवरात्रि से पहले संभल पहुंचने पर कांवड़ियों का स्वागत और शुभकामनाएं दीं। सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को पूरे देश में मनाई जाएगी। जैसे–जैसे भोले भक्त चंदौसी से होकर जा रहे हैं। इनकी सेवा में पुलिस और प्रशासन लगा हुआ है। जिसमें चंदौसी के सीओ अनुज चौधरी ने भी कांवड़ियों की सेवा कर उन पर फूलों की बारिश की है। यहीं नहीं उन्होंने कांवड़ियों को फल देकर उनकी पैरों की मालिश भी की है। 

विज्ञापन

मेडिकल सेवा और फलों की व्यवस्था

विज्ञापन

सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि एसपी संभल के मार्गदर्शन में कांवड़ियों के लिए एक शिविर लगाया गया है। कांवड़ियों के लिए मेडिकल सेवा और फलों की व्यवस्था की गई है। सावन के पहले सोमवार को सभी ने पूजा की है। इसके अलावा सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि सही से निगरानी रख सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले ऐसी ही तस्वीर मुजफ्फरनगर में देखने को मिली थी, जहां सीओ ऋषिका सिंह ने ड्यूटी के दौरान महिला कांवड़ियों की श्रद्धाभाव से सेवा कर मानवता का परिचय दिया था। उन्होंने महिला और बच्चों के पैर दबाकर उनको आराम करवाया था। उनकी यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को सुनकर उनका समाधान किया था। इस काम को देखकर आम लोगो ने उनकी तारीफ भी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विश्व भूषण मिश्र सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर लाइन में खड़े भक्तों पर फूलों की वर्षा की है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ