UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया है कि पार्टी विधायक इरफान सोलंकी निर्दोष हैं। उन्हें आपराधिक मामलों में झूठा फंसाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस ने सोलंकी के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किएहैं। उन्हें फंसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया।
इरफान की फरारी को सही ठहराया
इस दौरान सपा प्रमुख ने विधायक इरफान सोलंकी के फरार होने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अगर वह भागे नहीं होते तो पुलिस वही करती जो हिरासत में मारे गए बलवंत सिंह और एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के साथ किया। कानपुर जिला कारागार में पार्टी विधायक से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह सपा विधायकों और उनके नेताओं को आपराधिक मामलों में फंसाने की भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1604869681713934337
अंग्रेजी हुकूमत से की सरकार की तुलना
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की अगला चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे धकेलने की योजना है। उन्होंने कहा कि इन्होंने तो अंग्रेजों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई और सड़कों की हालत जैसी वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए हमारे नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। अगर विधायक ही फंसे रहेंगे तो समस्याओं के खिलाफ आवाज कैसे उठाएंगे?
और पढ़िए –इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद रजिस्ट्रार ने जारी किया नोटिस
जेल में आधा घंटे तक की मुलाकात
अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि समय हमेशा बदलता रहता है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिलेश कानपुर जेल में सोलंकी के साथ करीब आधा घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सपा विधायक को आश्वासन दिया है कि पार्टी उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
…तो सपा सड़कों पर करेगी आंदोलन
विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात के बाद जेल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सपा आंदोलन भी करेगी और सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि क्या कचरा हटा दिया गया है? नालियों की सफाई की? क्या गंगा साफ हो गई है? मवेशी अभी भी घूम रहे हैं। कितने लोगों को रोजगार मिला। फर्रुखाबाद में अग्निवीर भर्ती के लिए आए 1.25 लाख लोगों में से अब तक 200 को भी नौकरी नहीं मिली है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
50 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines