Jalaun Mother-Son Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां मनपसंद सब्जी न बनने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे दोनों ने सुसाइड कर लिया। मां-बेटे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
मनपंसद सब्जी को लेकर हुआ विवाद
यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर का है, यहां का निवासी दिग्विजय सिंह (28) परीक्षा देकर शनिवार शाम को घर आया था। उसकी मां बेबी चौहान (55) घर पर ही थी। दिग्विजय ने मां से अपनी मनपसंद सब्जी बनाने की बात कही, जिस पर बेबी ने यह कहकर सब्जी बनाने से मना कर दिया कि सब्जी बन चुकी है और घर पर खाने वाले दो ही लोग हैं, उसको सुबह सब्जी बनाकर खिला देगी। इसी बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा घर में रखा सामान फेंकने लगा। ऐसा देख बेबी ने गुस्से में आकर घर में ही जहर खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और फिर बाद में वह बेहोश हो गई।
बाथरूम में लगाई फांसी
यह सब देख उसका बेटा दिग्विजय घबरा गया और फिर उसने भी बिना कुछ सोचे-समझे बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई, जब पड़ोस के लोगों ने शोर सुना। इधर महिला को अचेत अवस्था और बेटे को फंदे पर झूलता देख लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- BHU में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, 2 छात्र संगठन आपस में भिड़े, लगे ‘हिंदुत्व तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे
इस घटना को लेकर उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि खाना बनाने को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ था, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, महिला उरई के नहर विभाग में कार्यरत थी। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
23 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines