BHU में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, 2 छात्र संगठन आपस में भिड़े, नारेबाजी

BHU Molestation Case Latest Update: रविवार को सिंह द्वार पर दीवार बनाने के विरोध में बैठे वामपंथी छात्रों ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसका एबीवीपी और वहां मौजूद प्रोक्टोरियल गार्ड्स ने विरोध किया तो, दो छात्र संगठन आपस में भिड़ गए।

BHU Molestation Case, BHU, Varanasi, Uttar Pradesh, Molestation Case, BHU Molestation Case Latest Update, Varanasi News, UP News, Crime News, Student Organizations, Student, Slogans, Hindi News

मानस, वाराणसी: वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच आज यानी रविवार को सिंह द्वार पर दीवार बनाने के विरोध में बैठे वामपंथी छात्रों ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसका एबीवीपी और वहां मौजूद प्रोक्टोरियल गार्ड्स ने विरोध किया तो, दो छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। इसके बाद वामपंथी छात्र संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

BHU

दीवार बनाने को लेकर हो रहा विरोध

वाराणसी के बीएचयू में आईआईटी छात्रा से छेड़खानी मामले के बाद दीवार बनाने को लेकर जगह-जगह दो दिनों से विरोध हो रहा है। वहीं, छात्रों ने मांग पत्र जारी करते हुए बताया कि 1 नवंबर को लगभग 1:45 बजे बाइक पर तीन गुंडों द्वारा IIT बीएचयू के दो छात्रों सहित एक के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की गई, जिस समय छात्र कैंपस में घूम रहे थे, उसी दौरान गुंडों ने उन्हें रोका, लड़के को धक्का दिया और लड़की के साथ छेड़छाड़ की। कथित तौर पर गुंडों के पास बंदूकें थीं और उन्होंने छात्रों को बंदूक की नोक पर रखा। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता के कपड़े फटे हुए मिले और गुंडे जल्द ही हैदराबाद गेट से होते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

BHU

छात्रों की मांग

इसके बाद इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए छात्रों की मांग है कि परिसर के अंदर बाहरी वाहनों की एंट्री को रोकने के लिए रात बैरिकेडिंग हो और इसके लिए सिंगल एग्जिट और एंट्री पॉइंट हो, परिसर के अंदर केंद्रीकृत सीसीटीवी प्रणाली हो, हिंसक अपराधियों पर कॉलेज द्वारा कानूनी कार्रवाई बढ़ाई जाए, सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाए और इसके साथ ही घटनाओं पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान छात्रों ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसने हमारी संस्था को हिलाकर रख दिया है। यह पहली बार नहीं है कि कैंपस में ऐसी घटना हुई है, छात्रों ने परिसर में सुरक्षा को लेकर बार-बार चिंता जताई है, हालांकि प्रशासन पर्याप्त कार्रवाई करने में असफल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ