Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी के छोड़े देने की बात कहने पर पति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पत्नी का किसी से अफेयर था। इसको लेकर घर में विवाद होता था।
और पढ़िए –Chandigarh Bomb Threat: जिला अदालत में बम की सूचना, पुलिस ने खाली कराया कोर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
पत्नी और बच्चों के साथ रहता है आरोपी
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के विजय नगर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला किशन कुमार टाइल फिटर का काम करता है। वह अपनी पत्नी सीमा (28) और तीन बच्चों के साथ सेक्टर-9 में किराए के मकान में रहता था। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किशन ने पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया।
महिला को दो अस्पतालों में भर्ती कराया, नहीं बची
गाजियाबाद की एसीपी -1 अंशु जैन ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सीमा की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। सीमा के भाई कुंवर पाल की शिकायत पर किशन कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़िए –झगड़े की कॉल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला
महिला की सहकर्मी से थी नजदीकी
एसीपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया गया था। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। बताया गया है कि किशन कुमार को कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के किसी और से अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। सीमा नोएडा में एक निजी कंपनी में क्लर्क का काम करती थी।
रविवार को दोनों में हुआ था झगड़ा
इसी बात को लेकर रविवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। सामने आया है कि सीमा ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया था। वह बच्चों को लेकर नोएडा में अपने सहकर्मी के घर रहने के लिए जा रही थी। बता दें कि पिछले शुक्रवार को ही गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में एक शख्स ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी के प्रेमी को मार डाला था।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines