Van Collides With Truck In Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां झांसी स्टेशन से सवारी लेकर जालौन की तरफ जा रही कार की टक्कर ट्रक से हो गई। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कब हुआ हादसा
बता दें, बीती रात 9 बजे झांसी स्टेशन से सवारियां लेकर ओमनी वैन जालौन के लिए निकली थी। वैन में इस रूट की अलग-अलग 11 सवारियां बैठी थीं। वैन जब बड़ागांव थाना क्षेत्र के बचावली के पास चल रही थी, तो आगे चल रहे ट्रक से उसकी टक्कर हुई। ऐसे में वैन के पीछे आ रहे ट्रक ने उसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार नीतू (38) निवासी जालौन और चिरगांव के सौरभ गुप्ता (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 अन्य सवारी भी इस घटना में घायल हुईं। यहां घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
हाईवे पर लगा जाम
झांसी-कानपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना के चलते लगभग डेढ़ घंटे यातायात प्रभावित रहा। इससे बचावली से लेकर गोरा मछिया तक जाम लगा गया। इसके बाद टोल और एनएचएआई कर्मियों ने पुलिस की मदद से रास्ता खुलवाया।
वैन के उड़ गए परखच्चे
झांसी से चिरगांव के रास्ते उरई जा रही वैन की टक्कर ट्रक से होने पर वैन के परखच्चे उड़ गए। ऐसे में उसमें बैठे लोगों को पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को खींचकर सवारियों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक बच्चा और अन्य यात्री को छोड़कर सभी इस हादसे में घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें- YEIDA नोएडा में दे रहा 7 लाख में प्लॉट! किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ और क्या होनी चाहिए पात्रता?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines