Hit and Run Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में 31 दिसंबर 2022 की रात को बीटेक के तीन छात्रों को कुचलने वाला 45 वर्षीय आरोपी ठेकेदार को आखिरकार पुलिस ने 17 दिन बाद गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने दावा किया है कि वह उस समय नशे में था। एक पार्टी से लौटते समय उससे हादसा हुआ। बता दें कि हादसे के बाद से छात्रा स्वीटी अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने खंगाले 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना (Hit and Run Case) के बाद पुलिस की कुल छह टीमों का गठन किया गया था। इन्होंने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 31 दिसंबर की रात को घटना के बाद पुलिस के पास सिर्फ एक लीक मिली थी कि आरोपी की कार सफेद रंग की की। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल सर्विलांस की मदद ली।
दो दोस्तों के साथ सड़क से जा रही थी स्वीटी
पुलिस ने बताया कि बिहार की रहने वाली स्वीटी कुमार (22) और उसके दो दोस्त 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे सड़क पर जा रहा थे। तभी पीछे से आई एक सैंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल के अनुसार स्वीटी के दोस्तों (करसोनी और अंगनबा) को मामूली चोटें आई थीं। उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी गई, जबकि स्वीटी की हालत गंभीर थी। शुरुआत में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था, हालांकि अभी वह ठीक है, लेकिन उसके पैर की सर्जरी होनी है।
और पढ़िए –Ajmer News: SOG के बड़े अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी ने क्यों की छामेमारी? जानिए…
पुलिस को मिली तीन गाड़ियों की फुटेज
ग्रेटर नोएडा के अपर उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अब स्थिर है। अपने परिवार वालों से बात कर रही है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के एक फुटेज में तीन वाहन (एक ऑडी, एक सैंट्रो और एक बलेनो) दिखाई दीं। बलेनो चालक ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।
एक गाड़ी पर लिखा था UP16
अधिकारी ने बताया कि वीडियो में देखी गई ऑडी की तलाशी ली गई। उसके चालक ने पुलिस को बताया कि उसने एक सैंट्रो कार देखी थी, जो सफेद थी। लेकिन उसका पूरा नंबर याद नहीं आ रहा था। चालक ने बताया कि वह सिर्फ यूपी 16 (गौतम बौद्ध नगर) नंबर देख पाया था।
पुलिस ने निकाल डाली कुंडली
एडीसीपी सिंह ने बताया कि हमने सफेद सैंट्रो कार का पता लगाना शुरू किया। एक कार मैकेनिक से पुलिस को सूचना मिली कि ऐसी कार के तुगलपुर गांव में एक वर्कशॉप में जाने की जानकारी मिली। इस वाहन का नंबर यूपी 16 एबी 2700 था। इसके मालिक गुलाब सिंह हैं, जो पेशे से एक ठेकेदार है।
कार का टूटा था शीशा, गया था मैकेनिक के पास
पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह 31 दिसंबर को एक पार्टी से घर लौट रहा था। वह नशे में था, जब उसने छात्रों को टक्कर मारी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने वर्कशॉप के मैकेनिक से भी जानकारी की कि कार किस स्थिति में उसके पास आई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि कार का शीशा टूटा हुआ था।
और पढ़िए –MP News: कांग्रेस ने फिर उठाए आजादी के आंदोलन में RSS की भूमिका पर सवाल, BJP का पलटवार
नोएडा कमिश्नर ने दिया टीमों को 25 हजार का इनाम
वहीं घटना का खुलासा करने पर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी ने टीमों को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बता दें कि नोएडा पुलिस ने स्वीटी के इलाज के खर्च के लिए उसके परिवार को 11 लाख रुपये की मदद दी थी, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने 1 लाख रुपये का योगदान दिया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines