(गौतम, हाथरस)
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में रहने वाले अजीत सिंह के खाते में अचानक अरबों रुपये आ गए। इस किसान के खाते से एक दिन पहले ही 1800 रुपये काटे गए थे, जिसके अगले दिन ही उनके खाते में 1 हजार अरब रुपए ट्रांसफर हो गए। दरअसल, यह मामला 25 अप्रैल का है, जब किसान अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो खाते में लगभग 10 नील 01 खरब 35 अरब 60 करोड़ रुपये दिखे। इस अनगिनत रकम को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सादाबाद कोतवाली और पुलिस चौकी को दी। इस अजीबोगरीब घटना से अजीत सिंह काफी परेशान हो गए और उन्होंने साइबर अपराधियों के फंसाने का शक जताया।
किसान का बैलेंस चेक करते ही मच गया हड़कंप
अजीत सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को उनके खाते से 1800 रुपये गायब हो गए थे। अगले दिन जब उन्होंने फिर से बैलेंस चेक किया, तो पाया कि उनके खाते में एक असामान्य और बड़ी रकम जमा हो चुकी है। इस रकम की सटीकता और इतनी बड़ी रकम आने का कारण जानने के लिए उन्होंने तुरंत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया। इसके बाद उनके खाते को फ्रीज कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर पर ‘काला जादू’ कराने का आरोप लगाने वाले को लेकर बड़ा खुलासा, जानें घर तक कैसे पहुंचा?
सादाबाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने का सुझाव दिया। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम का किसी भी खाते में जमा होना असंभव है।
किसानों को सतर्क होने की जरूरत
इस घटना से साइबर क्राइम का मामला उजागर हुआ है। जहां एक ओर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अजीत सिंह का कहना है कि उन्हें इस रकम के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और यह किसी साइबर अपराधी की करतूत हो सकती है।
बैंक और पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने किसान से कहा है कि वह जल्द से जल्द साइबर क्राइम सेल में जाए और अपनी शिकायत लिखवा दें, जिससे मामले की जांच सही तरीके से की जा सके।
क्या है एयरटेल पेमेंट बैंक की स्थिति?
एयरटेल पेमेंट बैंक की ओर से यह बताया गया है कि इस मामले में एक तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, जिसके कारण इतनी बड़ी रकम दिख रही है। बैंक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच की प्रक्रिया जारी है। यह भी कहा गया है कि तकनीकी टीम इस समस्या का समाधान निकालने में लगी हुई है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पुलिस और बैंक प्रशासन इस मामले में जांच में जुटे हुए हैं। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। साथ ही, साइबर क्राइम सेल को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है, जिससे आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें: 128 साल की उम्र में भी कैसे फिट थे शिवानंद बाबा? क्या था डेली रुटीन, जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
सपा उम्मीदवार ने UP MLC चुनाव के दौरान लगाया परेशान करने का आरोप
4 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
42 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines