UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले में मंगलवार को एक चार साल का बच्चा खुले बोरबेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चले रेक्स्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है।
और पढ़िए –खुशखबरी; इस साल UP से हज यात्रा पर जाएंगे 30,000 से ज्यादा यात्री, जानें क्या है खास?
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612781902045515779
खेलते हुए गिरा था बच्चा, खुला था बोरबेल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना हापुड़ के कोटला सादात इलाके की है। यहां मंगलवार को एक खुले बोरवेल के पास खेल रहा 4 साल का बच्चा उसमें गिर गया। खबर मिलते ही परिजन और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
और पढ़िए –Rajasthan News : अब फील्ड में उतरकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में पायलट, जानिए पूरा मामला
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612749258981265409
तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया
जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन भेजी गई। इसके बाद टीम ने रेस्क्यू अभियान तेज किया। हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बच्चे को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।
कठिन था, लेकिन सफलता मिली
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक ने बताया कि बच्चे को बचाना एक कठिन चुनौती थी, लेकिन आखिरकार हमें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि हमें इस तरह के ऑपरेशंस से निपटने के लिए ही विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
12 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
15 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
16 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
18 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines