दिल में कुछ-कुछ हुआ, पसंद आई बुआ; खतरनाक नतीजा, भगा ले गया भतीजा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। एक युवक अपनी नाबालिग बुआ के इश्क में ऐसा पड़ा कि उसे लेकर भाग गया, जबकि युवक की अगले महीने शादी होनी थी। अब दोनों के परिजन एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।

Unique Love Story

आजकल रिश्ते शर्मसार होने लगे हैं। आए दिन लोग अपनी हरकतों से इंसानी रिश्तों का कत्ल करने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में आया, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खौफनाक मौत दी। वहीं दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के ही हमीरपुर जिले में आया, जहां एक युवक अपनी नाबालिग बुआ को भगाकर ले गया, जबकि युवक की अगले महीने 21 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन युवक अपनी बुआ के प्यार में पड़ा था तो वह किसी और से शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए दोनों ने भाग जाना मुनासिब समझा। यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे शहर में चर्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता को हत्या होने का शक

वहीं युवक-युवती के परिजन बदनामी होने से परेशान हैं। दोनों परिवारों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बुआ-भतीजे को तलाशने की गुहार लगाई है, क्योंकि वे अपने स्तर दोनों की तलाश कर चुके हैं। वहीं लड़की के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई और युवक के परिवार से अपनी जान को खतरा बताया। मौदहा कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने मामले की पुष्टि की और कहा कि युवक-युवती की तलाश जारी है। थाने के दारोगा खुद फील्ड में उतरे हुए हैं, जल्दी ही दोनों को पकड़ा जाएगा। आशंका है कि युवक-युवती परिजनों के डर से घर से भागे हैं।

युवक भी नाबालिग, दोस्त दे रहे हैं साथ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के मौदहा थाना कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले गांव का है। युवक और युवती गत 21 मार्च को घर से फरार हुए, लेकिन लड़की के परिजनों ने युवक पर किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लड़की नाबालिग है। रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला अजय निषाद उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उसने उसका अपहरण किया है। इस हरकत में अजय के दोस्त उसका साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन

21 अप्रैल को अजय की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही वह उनकी बेटी को लेकर कहीं चला गया। लीविंग सर्टिफिकेट पर नजर डाले पुलिस तो उसके अनुसार युवक भी नाबालिग है, लेकिन वह रिश्तेदार है। दोनों की वजह से पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। दोनों को घर से जाते हुए बड़ी बेटी ने देखा है। अजय अपने 3 दोस्तों के साथ घर आया था और वह लड़की को डरा-धमकाकर जबरन साथ ले गया। पिता युवक की शिकायत करने उसके घर गए तो मां-बाप धमकी देने लगे। इसलिए अंदेशा है कि कहीं बेटी की हत्या न कर दी जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ