हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदा B.Tech छात्र, अस्पताल में गई जान, आत्महत्या का कारण खोज रही पुलिस

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक छात्र ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान नॉलेज पार्क-2 स्थित एक इंस्टीट्यूट के बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र नीतीश के रूप में हुई है। वह दिल्ली के अक्षरधाम के पास एक इलाके में रहता था।

भागलपुर का रहने वाला था नीतीश

जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर के रहने वाले नीतीश ने 9 जनवरी को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें एख नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 दिन बाद यानी आज उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया है।

अक्षरधाम के पास किराए पर रहता था

बताया गया है कि स्टेशन से कूदने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नीतीश दिल्ली में अक्षरधाम के पास किराए पर रहते थे। वह रोजाना मेट्रो से कॉलेज आते-जाते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के लिए छात्र की कॉल डिटेल और अन्य जानकारी जुटाई जा रही हैं।

परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि नीतीश के इस आत्मघाती कदम पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार वालों और कॉलेज में उसके साथियों से बात करके मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ समय पहले नोएडा के गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर भी एक शख्स ने मेट्रो ट्रैक के आगे कूद कर जान दे दी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें