उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे उत्सव को देखते हुए आम लोगों की संवेदनशीलता का सम्मान करने का समय आ गया है।
सीएमओ की ओर से जारी किया गया बयान
सीएमओ की ओर से कहा गया है कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
रामनवमी के दिन सख्त प्रतिबंध
6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के दौरान पशु वध और मांस बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यूपी नगर निगम अधिनियम, 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और 2011 के तहत योगी सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।’
डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित
शासनादेश में साल 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इसमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति बूचड़खानों का निरीक्षण करेगी, दैनिक पशु वध पर आंकड़े एकत्र करेगी और उल्लंघनों की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेगी। समिति द्वारा यह भी देखा जाएगा कि पशुवधशालाओं में रोजाना कितने वध किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- सभी जिलों में रामनवमी पर होगा श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, CM योगी बोले- नवरात्रि में 24 घंटे रहेगी बिजली
मंदिरों में विशेष व्यवस्था
सीएम योगी के निर्देश के बाद सभी जिलों में देवालयों और मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्र और श्रीरामनवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम, मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए। लाइन में लगे श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
7 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
21 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines